बता दें कि भारतीय सेना का दावा है कि उसने गुरूवार रात पाकिस्तान में 2 किलोमीटर घुसकर कई आतंकी कैंपों को खत्म कर 38 आतंकियों को मार गिराया। वहीं शर्म के कारण पाक के प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक ऑपरेशन से इंकार किया और कहा कि भारत की ओर से केवल सीज फायर का उल्लंघन किया है। जिसमें उनके 2 जवान मारे गए और 7 घायल हो गए। हांलाकि पाकिस्तान गोरिल्ला वार करने के फिराक में है। खुफिया जांच सुरक्षा एजेंसियों ने आशंका जाहिर की है कि पाकिस्तान भारत में कई जगहों पर आतंकी हमला करने की फिराक में है।