ऐसे में सरकार की ओर से चौकसी बरतते हुए अलर्ट जारी किया गया है। गृह मंत्रालय ने कश्मीर, पंजाब, गुजरात में सीमा से सटे गांवों को खाली कराने की एडवाइजरी राज्य सरकारों को जारी की है। राज्य सरकारों ने भी इसपर फौरन कार्रवाई करते हुए लोगों को इन इलाकों से हटाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के तटीय इलाकों में हाई अलर्ट के बाद पठानकोट के सिविल अस्पताल को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल प्रशासन को अलर्ट कर दिया गया है। इमरजेंसी वार्ड को भी खाली कराया जा रहा है। डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल कर्मचारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
उधरए गुजरात में मछुआरों से कहा गया है कि वे अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक न जाएं। पंजाब में हुसैनीवाला बॉर्डर पर की जाने वाली बीटिंग रिट्रीट रद्द कर दी गई है। फिरोजपुर के जिला कलेक्टर डी पी एस खरबंदा ने कहा है अभी यहां पर स्थिति सामान्य है और हम लोगों ने एतियातन सीमा से लगे 10 किमी तक के स्कूलों को बंद करा दिया है।