Advertisement
SCO सम्मेलन में मोदी-शहबाज के द्विपक्षीय बैठक की मांग नहीं करेगा पाकिस्तान : सूत्र

द न्यूज ने बताया कि शरीफ और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच पहली मुलाकात उल्लेखनीय होगी, क्योंकि यह कोरोनो वायरस महामारी के बाद से उनकी पहली विदेश यात्रा का हिस्सा होगी।
साइडलाइन बैठक का एक विशिष्ट महत्व होगा। इसकी वजह यह है कि दोनों देशों के पास चर्चा के लिए उनके एजेंडे में कई विषय हैं, जिनमें चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) में तेजी और अर्थव्यवस्था के लिए बहुत आवश्यक चीनी वित्तीय सहायता शामिल है।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन और उनके अजरबैजान के समकक्ष इल्हाम अलीयेव उन नेताओं में शामिल होंगे, जो शरीफ के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस दौरान वह चीनी समकक्ष शी के साथ एक बैठक करेंगे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


