khaskhabar.com: रविवार, 02 अक्टूबर 2016 11:32 AM (IST)
एक अखबार की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान का ये कदम भारत को टार्गेट
करके किया जा रहा हैैं। पाकिस्तान की ओर से जारी एक नोटिस में फ्लाइट्स पर
रेस्ट्रिक्शन लगाने के पीछे ऑपरेशनल रीजन बताया गया हैैं। कराची में जहां
एक हफ्ते तक के लिए रोक लगाई गई थी, लाहौर में ३१ अक्टूबर तक के लिए
प्रतिबंध रहेगा। इंडियन एयरलाइन के एक रूट प्लानर ने बताया कि प्रतिबंध के
चलते पाकिस्तान के रास्ते पश्चिमी और गल्फ देशों को जाने वाली फ्लाइट्स
देर हो सकती हैं।
इंडियन एयरलाइन के एक कमांडर ने कहा कि आकाश में नीचे
विमानों पर रोक लगाने के पीछे वजह ये हो सकती है कि पाक मिलिट्री जेट इस
दौरान हवा में एक्सरसाइज करें। कराची जहां राजस्थान और गुजरात बॉर्डर के
पास है, जबकि लाहौर जम्मू-कश्मीर और पंजाब के करीब है।