लाहौर। पाकिस्तान ने अपने देश के लगभग पूरे एयरस्पेस पर रेस्ट्रिक्शन लगा दिया है। इससे पहले पाकिस्तान ने कराची के एयरस्पेस में 33 हजार फीट से नीचे विमानों के उडऩे पर रोक लगा दी थी। अब लाहौर के एयरस्पेस में विदेशी कॉमर्शियल फ्लाइट्स 29 हजार फीट से नीचे नहीं उड़ सकेंगी।