khaskhabar.com: सोमवार, 01 अगस्त 2016 2:07 PM (IST)
इस्लामाबाद। पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स (पीआईए) के 13 कर्मचारियों को छह किलोग्राम हेरोइन की लाहौर से दुबई तस्करी करने के प्रयास मामले में गिरफ्तार किया गया है। ‘डॉन’ के अनुसार, पीआईए के प्रवक्ता डैनियल गिलानी ने बताया, ‘‘पीआईए के कुछ कर्मचारियों को दुबई में हेरोइन की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’