Pakistan increasing attempts to push in terrorists into Jammu and Kashmir: Arun Jaitley -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

संसद में बोले रक्षा मंत्री जेटली-भारतीय सेना का पाकिस्तानी सीमा पर ‘वर्चस्व’

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 अगस्त 2017 6:10 PM (IST)
संसद में बोले रक्षा मंत्री जेटली-भारतीय सेना का पाकिस्तानी सीमा पर ‘वर्चस्व’
नई दिल्ली। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को भेजने की कोशिशें तेज की हैं लेकिन इससे आतंकियों को भारी जानमाल का नुकसान भी उठाना पड़ा है। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को लोकसभा में ये जानकारी दी। जेटली ने कहा कि वेस्टर्न बॉर्डर पर भारतीय सेना मुस्तैद है और सीमा पर घुसपैठ को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए गए हैं। रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि भारतीय सेना का भारत-पाकिस्तान सीमा पर वर्चस्व है, क्योंकि उनके पास रडार, सेंसर और निगरानी के अन्य उपकरण हैं। लोकसभा में एक सवाल के जवाब में जेटली ने कहा कि सीमा को सुरक्षित करना एक सतत प्रक्रिया है और ऐसा कोई कार्य नहीं है जो पूरा न हो। जेटली ने प्रश्न काल के दौरान कहा, भारतीय सेना सीमा पर हावी है। इस साल पाक ने 285 बार तोड़ा सीजफायर जेटली ने कहा कि नियंत्रण रेखा पर पिछले साल संघर्ष विराम उल्लंघन की 228 घटनाएं हुईं और अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम उल्लंघन के 221 मामले दर्ज किए गए, जिसका नियंत्रण सीमा सुरक्षा बल के हाथ में है। मंत्री ने कहा कि इस साल घुसपैठ की घटनाएं बढ़ी हैं और एक अगस्त तक घुसपैठ की 285 घटनाएं हुई हैं। प्रश्न के लिखित जवाब में मंत्री ने कहा कि पाकिस्तानी सेना के संघर्ष विराम उल्लंघन और अन्य रणनीतिक घटनाओं का करारा जवाब भारतीय सेना देती है।
घुसपैठ रोकने के लिए सेना ने उठाए पर्याप्त कदम
उन्होंने कहा, एलओसी तथा जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर एंटी फिल्ट्रेशन ऑब्सटैकल सिस्टम (एआईओएस) का निर्माण किया है, जिसके परिचालन नियंत्रण में रडार, सेंसर्स, थर्मल इमेजर्स के साथ बाड़ में ही निगरानी प्रणाली को लगाया गया है, ताकि आंतकवादियों की घुसपैठ को पकड़ा जा सके। एआईओएस को सेना की तैनाती और बहुस्तरीय इनफिल्टरेशन ग्रिड से और मजबूत किया गया है। मंत्री ने कहा कि नियंत्रण रेखा और अंतर्राष्ट्रीय सीमा दोनों सुरक्षित हैं।
चीन की मदद से पीओके में 6 बांध बना रहा पाकिस्तान

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement