नवाज शरीफ ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास आम नागरिकों और जवानों की हो
रही हत्याएं एक और आक्रामक कार्रवाई है जो अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान
खींचने के लायक है। उन्होंने कहा कि भारत द्वारा संघर्ष विराम समझौते के गंभीर उल्लंघन के कारण सीमा पर स्थिति संवेदनशील बनी हुई है।
प्रधानमंत्री
ने कहा कि पाकिस्तान ने दूसरे के मामले में हस्तक्षेप न करने की नीति का
पालन किया है और क्षेत्र में दीर्घकालीन शांति के लिए इसी तरह की उम्मीद
दूसरों से भी करता है। नवाज ने कहा, क्षेत्र में हाल की घटनाओं से
हम अलग थलग बने नहीं रह सकते हैं। सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता को नुकसान
पहुंचाने के प्रयासों का माकूल जवाब मिलेगा।
यह भी पढ़े :मुलायम के जन्मदिन पर अखिलेश देंगे ये उपहार यह भी पढ़े :टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर