इस्लामाबाद। प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने बुधवार को भारतीय सीमा के निकट युद्ध तैयारी को
प्रदर्शित करने वाले सैन्य अभ्यासों को देखा। उन्होंने भारत को अप्रत्यक्ष
रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा हितों को
नुकसाने वाले किसी भी प्रयास का माकूल जवाब दिया जाएगा।
नवाज शरीफ और सेनाध्यक्ष राहील शरीफ ने नियंत्रण रेखा के पार से गोलीबारी
में सात पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के बाद बहावलपुर के निकट खरपुर
तमेवाली में युद्धाभ्यासों का निरीक्षण किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, राद उल बर्क नाम का युद्धाभ्यास राष्ट्रीय सुरक्षा के किसी भी खतरे का
जवाब देने के हमारे सशस्त्र बलों की तैयारियों को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा, कोई भी देश राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरे के प्रति आंख नहीं मूंद सकता है।
यह भी पढ़े :मोदी की तारीफ करता एक प्रशंसक ऐसा भी यह भी पढ़े :टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर