Advertisement
पाकिस्तान ने ‘संपत्ति घोषणा योजना’ की अंतिम तिथि बढ़ाई

शेख ने कहा, ‘‘हम इसके लिए आवेदन कर रहे या आवेदन में कुछ परेशानी का सामना कर रहे लोगों को अंतिम मौका दे रहे हैं। इसके बाद बेनामी आयोग कार्रवाई करेगा। बेनामी संपत्तियों का पता लगाने के लिए बेनामी आयोग स्थापित कर रहे हैं।’’
राजस्व राज्यमंत्री हम्माद अजहर ने कहा कि अभी तक हजारों लोगों ने इस योजना में भाग लिया है।
उन्होंने कहा, ‘‘हम कुछ दिनों बाद इस योजना की जानकारी देंगे।’’
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने 10 जून को देश के नागरिकों को संबोधित करते हुए उनसे उनकी बेनामी संपत्तियों, बेनामी बैंक खातों और विदेश में रखे धन की घोषणा 30 जून तक करने के लिए कहा था।
यह योजना राष्ट्रपति के अध्यादेश के माध्यम से लागू हुई।
(आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


