Pakistan continues ceasefire violation in Jammu and Kashmir four killed-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सीमा पर जंग जैसे हालात, पाक की ओर से फायरिंग में अब तक 4 की मौत

khaskhabar.com: बुधवार, 23 मई 2018 12:10 PM (IST)
सीमा पर जंग जैसे हालात, पाक की ओर से फायरिंग में अब तक 4 की मौत
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान दिन रात सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है। पाकिस्तानी रेंजर्स द्वारा जम्मू, सांबा और कठुआ जिलों में सैन्य और असैन्य ठिकानों पर लगातार की जा रही गोलीबारी और बमबारी में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है। बुधवार सुबह अरनिया और सांबा के बाद अब आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजर्स गोलाबारी कर रहे हैं। बुधवार सुबह कठुआ जिले से हीरानगर में सीमा पार से फायरिंग की गई। इस दौरान यहां के लोंदी इलाके में राम पॉल नाम का एक व्यक्ति गोली का शिकार हो गया, जिसे इलाज के लिए जम्मू के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पाकिस्तान ने बीएसएफ की करीब 40 पोस्टों को निशाना बनाया गया है। बीती रात लगातार सीमा पार से गोल दागे गए। इस फायरिंग में 4 नागरिक घायल हुए हैं। इनमें तीन हीरानगर सेक्टर के लोंदी गांव के हैं, जबकि एक व्यक्ति अरनिया सेक्टर में घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, पाकिस्तान की ओर से रातभर हीरानगर, सांबा, रामगढ़, अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में गोलीबारी की गई।
अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पांच किमी के आसपास सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद किया गया है। लगातार फायरिंग को देखते हुए आरएसपुरा, अरनिया और सांबा सेक्टर में और अधिक बुलेटप्रूफ वाहनों को भेजा गया है। पाकिस्तान 82 एमएम के मोर्टार दाग रहा है।
महिला और बच्चे की हुई थी मौत...
इससे पहले मंगलवार को भी पाकिस्तान ने सीमा पार से मोर्टार दागे और एलओसी से सटे अरनिया व आरएस पुरा सेक्टर के रिहाइशों इलाकों को निशाना बनाया गया। इस हमले में एक महिला की मौत हो गई थी, जबकि अखनूर के सेरी पल्ली गांव में एक मासूम की भी गोली लगने से मौत हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement