Pakistan Claims India Refused to Let Its Train Cross Border -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:44 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक का दावा, भारत ने नहीं दी पाकिस्तानी ट्रेन को सीमा में आने की इजाजत

khaskhabar.com: शनिवार, 15 जून 2019 11:36 AM (IST)
पाक का दावा, भारत ने नहीं दी पाकिस्तानी ट्रेन को सीमा में आने की इजाजत
लाहौर। पाकिस्तान ने कहा है कि भारत ने उसकी ट्रेन को सीमा पार करने और जोर मेला उत्सव के लिए करीब 200 सिख यात्रियों को लाने की इजाजत नहीं दी। इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड (ईटीपीबी) के प्रवक्ता आमिर हाशमी ने बताया कि पाकिस्तान ने करीब 200 भारतीय सिखों को जोर मेला (गुरु अर्जुन देव की पुण्यतिथि) में शामिल होने के लिए वीजा जारी कर दिया था, वह एक पाकिस्तानी ट्रेन से यहां पहुंचने वाले थे। लेकिन भारत सरकार ने सिख यात्रियों को यहां लाने के लिए पाकिस्तानी ट्रेन को अपनी सीमा में प्रवेश देने से मना कर दिया है। हाशमी ने आगे कहा कि हम इंतजार कर रहे सिख यात्रियों को लाने के लिए पाकिस्तानी ट्रेन को सीमा पार करने देने के संबंध में सीमा पर भारतीय अधिकारियों के साथ संपर्क में रहे लेकिन उन्होंने बिलकुल मना कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement