नई दिल्ली: भारतीय सेना की भारी गोलाबारी के बाद बुधवार शाम पाकिस्तानी डीजीएमओ ने भारतीय डीजीएमओ को फोन कर एलओसी पर तनाव कम करने को लेकर हॉटलाइन पर बात की. लेकिन भारतीय डीजीएमओ ने साफ कर दिया कि जबतक पाकिस्तान युद्धविराम का उल्लंघन और घुसपैठ बंद नहीं कर देता, भारत का हमला ऐसे ही जारी रहेगा.भारतीय सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की ‘दंडात्मक कारवाई’ के बाद बुधवार शाम पाकिस्तानी डीजीएमओ ने हॉटलाइन पर बात करने की गुजारिश की. ये बातचीत पहले से तय नहीं थी. प्रवक्ता के मुताबिक, पाकिस्तानी डीजीएमओ, लेफ्टिनेंट जनरल, साहिर शमसाद मिर्जा ने भारतीय गोलाबारी में पाकिस्तानी नागरिकों के मारे जाने का मुद्दा उठाया. इस पर भारतीय डीजीएमओ, लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने नागरिकों की मौत पर दुख जताते हुए दो टूक जवाब दिया कि भारत सिर्फ उन्हीं पाकिस्तानी चौकियों को निशाना बना रही है जहां से युद्धविराम का उल्लंघन हो रहा है.
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें