नई दिल्ली। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक से घबराए पाक ने अब जम्मू कश्मीर की बॉर्डर पर अपने सैनिकों की तैनाती बढा दी है। मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार पाक ने अफगान मोर्चे से भी अपने सैनिकों को वहां से रवाना होने के लिए कहा है। इतना ही नहीं रिटायर्ड अधिकारियों को भी रिजर्व ड्यूटी के लिए तैयार रहने को कहा गया है। पाक ने रिटायर्ड फौजियों को चिट्ठियां लिखी हैं।