pakistan again violates ceasefire-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक ने फिर तोडा संघर्ष विराम

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 10:09 PM (IST)
पाक ने फिर तोडा संघर्ष विराम
जम्मू। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, और जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय चौकियों पर बगैर किसी उकसावे के गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागे। इसके बाद भारत की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई की गई। शनिवार शाम तक अंतिम रपट आने तक इलाके में रूक-रूक कर गोलीबारी जारी थी। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता, लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने यहां कहा, पाकिस्तानी सेना ने राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर स्थित भारतीय चौकियों पर अपराह्न् 3.45 बजे से छोटे हथियारों, स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दागने शुरू किए। भारतीय सैन्य चौकियों से भी जवाबी और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। (आईएएनएस)

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement