Pak to crackdown on companies selling fairness creams-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

Fairness Creams : फेयरनेस क्रीम बेचने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसेगा पाकिस्तान

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जुलाई 2019 11:14 AM (IST)
Fairness Creams : फेयरनेस क्रीम बेचने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसेगा पाकिस्तान
इस्लामाबाद। पाकिस्तान सरकार (Pakistan Government) ने फेयरनेस क्रीम (Fairness Creams) बेचने वाली कंपनियों पर शिकंजा कसने का फैसला किया है। देश के जलवायु परिवर्तन मंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री जरताज गुल वजीर ने कहा, "सस्ती फेयरनेस क्रीम बेचने वाली कंपनियां लोगों की त्वचा को खराब कर रही हैं।" जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, वजीर ने कहा कि उनका मंत्रालय फेयरनेस क्रीम बनाने और बेचने वाली कंपनियों द्वारा इस्तेमाल में लाए जाने वाले पदार्थो का परीक्षण और विश्लेषण कर रही है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय को पता चला है कि फेयरनेस क्रीम्स के 59 स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीयब्रांड्स के नमूनों को लेबोरेटरी में जांच के लिए भेजा गया था जिनमें से केवल तीन ही अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार सही पाए गए हैं।
शेष 56 ब्रांड्स की फेयरनेस क्रीमों में पारे की मात्रा खतरनाक मात्रा में पाई गई।
जियो टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, 31 दिसंबर तक, जब इस मुद्दे से संबंधित कानून बन जाएगा, ऐसी कंपनियों के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement