Pak paper asks army, govt, why lectures to media? why not action against Masood Azhar? Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक में मांग-हाफिद,मसूद पर कार्रवाई करो

khaskhabar.com: गुरुवार, 13 अक्टूबर 2016 12:13 PM (IST)
पाक में मांग-हाफिद,मसूद पर कार्रवाई करो
संपादकीय में लिखा गया है कि सिरिल अलमेडा की रिपोर्ट को बनावटी और काल्पनिक बताया गया है लेकिन सेना और सरकार के उच्च स्तरीय लोगों ने इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया कि क्यों नेशनल एसेम्बली के सदस्य बैन पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसा क्यों है कि हाफिज सईद और मसूद अजहर के खिलाफ होने वाली कोई कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा हो सकता है ? या फिर पाकिस्तान क्यों अलग-थलग पड़ता जा रहा है? संपादकीय में सख्त लहजे में पूछा गया है कि सरकार और सेना की यह हिम्मत कैसे हो गई कि वे मीडिया को यह बताएं कि वे अपना काम कैसे करें? उनकी यह हिम्मत कैसे हो गई कि सम्मानित पत्रकार के साथ अपराधी जैसा सुलूक हो और उन्हें यह तय करने का अधिकार या योग्यता कैसे मिल गई कि देश का राष्ट्रीय हित क्या है ?

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement