नई दिल्ली। नवाज शरीफ सरकार और सेना में मतभेद की खबर देने वाले एक प्रमुख पत्रकार पर कार्रवाई के बाद अब पाकिस्तानी ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। पाकिस्तान के एक अखबार ने देश की सेना और सरकार से पूछा है कि मीडिया को लेक्चर देने के बजाय जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर और जमात-उत-दावा के हाफिज सईद के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है? क्यों इनके खिलाफ कोई कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती है ?
पाकिस्तान के अखबार के संपादकीय में लिखा गया है कि हाफिज और अजहर के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह सेना और सरकार प्रेस को लेक्चर दे रही है। संपादकीय में आगे लिखा गया है, ‘वह बहुत ही खराब दिन था जब सेना और सरकार के उच्चस्तरीय लोग प्रेस को उनका काम करने के तरीके पर लेक्चर देने के लिए मिले थे।