Pak Pacer Hassan Ali Takes His Field Antics to Wagah Border, BSF Not Amused-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पाक क्रिकेटर ने वाघा बॉर्डर पर की ऐसी हरकत, BSF ने दर्ज कराई आपत्ति

khaskhabar.com: रविवार, 22 अप्रैल 2018 12:01 PM (IST)
पाक क्रिकेटर ने वाघा बॉर्डर पर की ऐसी हरकत, BSF ने दर्ज कराई आपत्ति
अमृतसर। पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट टीम शनिवार शाम को अटारी-वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए पहुंची। तभी फ्लैग डाउन सेरेमनी के दौरान पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली ने कुछ ऐसी हरकत की, जिसे देखकर हर कोई चौंक गया। अली की हरकत पर बीएसएफ ने आपत्ति दर्ज कराई है। बीएसएफ ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए अपनी शिकायत दर्ज कराई है। बीएसएफ का कहना है कि इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने प्रोटोकॉल को तोड़ा है। जानकारी के मुताबिक जब टीम वाघा बॉर्डर पर पहुंची तो तेज गेंदबाज हसन अली खुद को रोक नहीं पाए। अली भी फौजियों की ही तरह भारत की तरफ मुंह करके अजीबोगरीब तरीके से जश्न मनाने लगे। इस दौरान अली ने जोश में बहुत जोर से आवाज भी निकाली। अली का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग अली की इस हरकत को बेहतरीन करार दे रहे हैं। तो कुछ लोगों के लिए ये मजाक का विषय बना हुआ है। हसन अली ने वाघा बॉर्डर की कुछ तस्वीरे ट्विटर पर शेयर की हैं। साथ ही पीसीबी ने भी अपने ऑफिशियल अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें हसन अली भारतीय जवानों को चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। परेड के दौरान ये पाकिस्तानी क्रिकेटर सैनिकों के बीच जाकर खड़ा हो गया। हैरानी की बात है कि हसन अली पाकिस्तानी सैनिकों के बीच खड़े इस हरकत को अंजाम दे रहे थे और वहां तैनात पाकिस्तानी सैनिकों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तक नहीं। आपको बता दें कि भारत और पाकिस्तान की सेनाएं रोजाना अटारी-वाघा बॉर्डर पर फ्लैग-डाउन परेड सेरेमनी करती हैं। इस दौरान दोनों सेनाएं अपने-अपने राष्ट्रीय ध्वज को नियमों के मुताबिक रोजाना उतारती हैं। इस दौरान इस सेरेमनी को देखने के लिए दोनों देशों के आम नागरिक अपने-अपने बॉर्डर पर इकट्ठा होते हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement