Paintings made by Tonk artist Ajay Mishra will be displayed in Bengaluru-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोंक के कलाकार अजय मिश्रा के बनाए चित्र बेंगलूरु में होंगे प्रदर्शित

khaskhabar.com: शनिवार, 07 जून 2025 6:05 PM (IST)
टोंक के कलाकार अजय मिश्रा के बनाए चित्र बेंगलूरु में होंगे प्रदर्शित
टोंक। कर्नाटका चित्रकला परिषद बेंगलूरु में 9 जून से आयोजित होने वाली सामूहिक कला प्रदर्शनी विजुअल कान्फ्लूअन्स भाग 3 में टोंक के चित्रकार अजय मिश्रा के 8 चित्र प्रदर्शित होंगे। इस समूह प्रदर्शनी में राजस्थान, मध्यप्रदेश, पश्चिमी बंगाल, आसाम, झारखंड, गुजरात कर्नाटका और छत्तीसगढ़ के कुल 20 कलाकार भाग ले रहें हैं। प्रदर्शनी में अजय मिश्रा की 8 कृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा। बतौर कलाकार अजय राजस्थान के स्थापत्य को प्रमुख रूप से अपनी कृतियों का विषय बनाकर चित्रित करते हैं कैनवास पर बनी यह कृतियाँ मिश्रित रंगों द्वारा बनाई गईं हैं। इनकी कृतियों में राजस्थान के स्थापत्य को प्रदर्शित करते हुए जयपुर, बूंदी, टोंक, चित्तौडग़ढ़ शहरों की कुछ इमारते एवं गलियों को मुख्य विषय के रूप में कैनवास पर उकेरा गया हैं। रेमिनिस शीर्षक वाली इस चित्र श्रृंखला के कुल 8 चित्र बेंगलुरु में प्रदर्शित होंगे। इस सीरीज की चार कलाकृति टोंक की सुनहरी कोठी, गुलजार बाग की हवेली एवं टाऊन हॉल पर आधारित हैं। अजय अपनी कृतियों में गलियों के स्थापत्य एवं पुरातन संरचना को पुन: रचते हैं समय के बदलाव के साथ हुए परिवर्तन के कुछ महत्वपूर्ण तथ्यों को सहज कर चित्रण करते हैं। चित्रण करते समय वे पुन: इस विरासत को कैनवास पर रचते है। फोटो को संदर्भ में रखते हुए कल्पना से कुछ रंग और आकारों को अपनी कृति में उकेरा करते है। ऐक्रेलिक रंगों के साथ अन्य माध्यमों का उपयोग कर गलियों और इमारतों को कई परत में चित्रित कर छाया-प्रकाश को उकेरते हैं भवन एवं गलियों के परिपेक्ष्य को चित्रित करते हैं आसमान को सपाट रगों के माध्यम से दर्शा कर स्थापत्य को निखारने का प्रयास अपनी कृतियों में कर रहे है कैनवास पर अंकित गलियों में जब अजय की तूलिका रंगों के साथ विचरण करती हैं तो आनन्द की अनुभूति होती है कृतियों में स्थापत्य के माध्यम से उन शहरों की खूबसूरती, संजीदगी और विरासत को सहजने की सुंदर कोशिश की गई है। समूह प्रदर्शनी 9 से 15 जून तक चलेगी। अजय मिश्रा वर्तमान में केंदीय विद्यालय में कला शिक्षक पद पर कार्यरत हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement