P. Chidambaram impressed with these 3 announcement by pm modi on independence day Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिदंबरम ने PM मोदी के विजन को सराहा, इन तीन घोषणाओं से हुए प्रभावित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 11:41 AM (IST)
चिदंबरम ने PM मोदी के विजन को सराहा, इन तीन घोषणाओं से हुए प्रभावित
लाल किले की प्राचीर से मोदी के स्वतंत्रता दिवस भाषण के एक दिन बाद चिदंबरम की यह टिप्पणी सामने आई है। मोदी ने कहा था कि जनसंख्या विस्फोट हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए कई समस्याएं पैदा करेगा। प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में कहा था कि लेकिन जनता का एक जागरूक तबका है, जो एक बच्चे को दुनिया में लाने से पहले सोचता है कि क्या वे बच्चे के साथ न्याय कर सकते हैं, क्या उन्हें वह सब दे सकते हैं जो बच्चा चाहता है या चाहती है। जिनका एक छोटा परिवार है, वह भी एक तरह से अपनी देशभक्ति व्यक्त करते हैं। आईए उनसे सीखते हैं। सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता है। संपत्ति सृजन करने वालों के बारे में मोदी ने कहा कि धन सृजन एक महान राष्ट्रीय सेवा है। सिंगल यूज वाले प्लास्टिक के उन्मूलन के बारे में मोदी ने कहा कि ये पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा हैं और कहा कि 2 अक्टूबर तक एक महत्वपूर्ण कदम सामने आना चाहिए।

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement