P. Chidambaram impressed with these 3 announcement by pm modi on independence day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चिदंबरम ने PM मोदी के विजन को सराहा, इन तीन घोषणाओं से हुए प्रभावित

khaskhabar.com: शुक्रवार, 16 अगस्त 2019 11:41 AM (IST)
चिदंबरम ने PM मोदी के विजन को सराहा, इन तीन घोषणाओं से हुए प्रभावित
नई दिल्ली। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को जनसंख्या विस्फोट, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करने और संपत्ति सृजित करने वालों का सम्मान करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन की सराहना की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री द्वारा की गई तीनों घोषणाओं का हम सभी को स्वागत करना चाहिए - छोटा परिवार रखना देशभक्ति वाला कर्तव्य है, संपत्ति सृजित करने वालों का सम्मान करें और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करे। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि मैं आशा करता हूं कि इन तीनों बातों में से वित्त मंत्री और उनके कर अधिकारियों और जांचकर्ताओं की टीम ने प्रधानमंत्री के दूसरे उद्बोधन को जोर से और स्पष्ट रूप से सुना होगा। जनसंख्या विस्फोट और सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के संदर्भ में चिदंबरम ने कहा कि पहली और तीसरी उद्घोषणाएं लोगों के मूवमेंट का जरूर हिस्सा बननी चाहिए। सैकड़ों समर्पित स्वयंसेवक संगठन हैं जो स्थानीय स्तरों पर इन अभियानों की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement