Over 2.3 lakh perform Amarnath Yatra in 18 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अब तक 2.3 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा बफार्नी के दर्शन, एक और जत्था रवाना

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 12:44 PM (IST)
अब तक  2.3 लाख श्रद्धालुओं ने किया बाबा बफार्नी के दर्शन, एक और जत्था रवाना
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के लिए शुक्रवार को जम्मू से 3,627 श्रद्धालुओं का एक और जत्था रवाना हुआ। इस साल एक जुलाई से यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 18 दिनों में 2.3 लाख से अधिक श्रद्धालु समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित बाबा बफार्नी के दर्शन कर चुके हैं। श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के अधिकारियों ने कहा कि एक जुलाई को यात्रा शुरू होने के बाद से अब तक 18 दिनों में 2,32,860 श्रद्धालुओं ने पवित्र शिवलिंग के दर्शन कर लिए हैं। पुलिस ने आगे बताया कि इनमें से 1,411 यात्री बालटाल आधार शिविर जा रहे हैं जबकि 2,216 यात्री पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के अनुसार, अमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना बनती है जो भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है। तीर्थयात्री पवित्र गुफा तक जाने के लिए या तो अपेक्षाकृत छोटे 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग से जाते हैं या 45 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग से जाते हैं। बालटाल मार्ग से लौटने वाले श्रद्धालु दर्शन करने वाले दिन ही आधार शिविर लौट आते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement