Over 100 flights to Gulf countries cancelled,-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:30 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग

khaskhabar.com: मंगलवार, 03 मार्च 2026 12:38 PM (IST)
खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें रद्द, यात्री बोले-नहीं होनी चाहिए जंग
नई दिल्ली, । मध्य पूर्व में जारी स्थिति की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी और समय-सारणी में बदलाव हो रहे हैं। खाड़ी देशों की ओर जाने वाली 100 से अधिक उड़ानें मंगलवार को रद्द कर दी गईं, जिसके चलते इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्रियों की संख्या में भारी कमी देखने को मिल रही है। नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने मेहमानों के लेने आए खुर्रम शाहजहां ने आईएएनएस से कहा कि मुझे कई मेहमानों का स्वागत करना था, इसलिए मैं हवाई अड्डे के टर्मिनल तीन पर आया था। रिजर्वेशन काउंटर पर मुझे बताया गया कि फिलहाल कोई टिकट जारी नहीं किए जा रहे हैं। मुझे पता चला कि सुबह विमानों ने उड़ान भरी थी लेकिन वे भी वापस आ गईं । गल्फ कंट्री के लिए अभी कोई भी विमान उड़ान नहीं भर रहा है। दुबई, दोहा, कुवैत, बहरीन के लिए कोई भी फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो रही है। किसी के पास कोई कंन्फर्म डेट नहीं है कि कब तक स्थिति सामान्य होगी। उन्होंने कहा कि स्टॉफ ने बताया कि आज, कल या पांच तारीख के बाद से स्थिति नॉर्मल भी हो सकती है। कुछ यात्रियों को उड़ान कैंसिल होने के मैसेज आए हैं, लेकिन अभी रिजर्वेशन के लिए कोई भी कुछ बता नहीं पा रहा है।
एक महिला यात्री ने आईएएनएस से कहा कि हमें डर था कि हमारी उड़ान रद्द हो सकती है। हवाई क्षेत्र की सुरक्षा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होने को लेकर काफी चिंता है। उन्होंने कहा कि संघर्ष जल्द खत्म हो, हम तो यही कहते हैं कि जंग होनी ही नहीं चाहिए। महिला यात्री ने कहा कि नुकसान का तो छोड़ो, सबसे पहले इंसान की जिंदगी कीमती है।
-- आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement