Outsourced employees will get salary payment by 7th of every month: Vijay Namdev-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आउटसोर्स कर्मचारियों को हर महीने 7 तारीख तक मिल जाएगा वेतन भुगतान : विजय नामदेव

khaskhabar.com: बुधवार, 27 दिसम्बर 2023 4:46 PM (IST)
आउटसोर्स कर्मचारियों को हर महीने 7 तारीख तक मिल जाएगा वेतन भुगतान : विजय नामदेव
चंडीगढ़। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के बैनर तले हॉर्टिकल्चर विभाग में काम कर रहे कर्मचारियों ने सेक्टर 23 हॉर्टिकल्चर विभाग के बाहर जोरदार रैली की और ठेकेदार के विरुद्ध जोरदार नारेबाजी की। आउटसोर्स कर्मचारियों को नवंबर महीने का वेतन और डीसी रेट के एरियर क़ा भुगतान अप्रैल 23 से अभी तक नहीं करने पर रोष रैली निकाली गई। कर्मचारी जब सेक्टर 9 सचिवालय की ओर कूच करने लगे तभी पुलिस अधिकारियों द्वारा चंडीगढ़ के फाइनेंस सेक्रेटरी कम इंजीनियरिंग सेक्रेटरी विजय नामदेव जाड़े को ज्वाइंट एक्शन कमेटी के प्रतिनिधिनिधि को मिलवाया। जिस कारण सचिवालय की ओर कूच करने का कार्यक्रम रद्द किया गया। प्रतिनिधि मंडल द्वारा सेक्रेटरी को मांग पत्र सौंपा। ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार ने सेक्रेटरी को बताया के ठेकेदारों द्वारा आउटसोर्स वर्कर्स को समय पर वेतन का भुगतान नहीं किया जाता। जिस कारण कर्मचारियों में रोष है और अभी तक डीसी रेट का एरियर नहीं दिया जो कि अप्रैल 2023 से पेंडिंग है और डिवाइन ग्रुप का ठेकेदार आउटसोर्स वर्कर्स का नवंबर महीने का वेतन देने के लिए पैसों की मांग कर रहा है। इस कारण ठेकेदार वेतन का भुगतान नही कर रहा।
सेक्रेटरी को बताया कि डिवाइन ग्रुप द्वारा प्रदर्शन को देखते हुए 26 नवंबर की रात को कर्मचारियों का वेतन एकाउंट में डाल दिया है। सेक्रेटरी ने प्रतिनिधि मंडल की बात बड़े ध्यान से सुनी और आश्वासन दिया के आउटसोर्स कर्मचारियों को 7 तारीख तक वेतन का भुगतान कर दिया जाएगा और पेंडिंग एरियर भी जल्द दे दिया जाएगा। पैसे मांगने वाले ठेकेदार पर कार्यवाही की जाएगी।
कर्मचारियों को संबोधन करते हुए ज्वाइंट एक्शन कमेटी के कंवीनर अश्वनी कुमार, जनरल सेक्रेटरी राजाराम, चेयरमैन कमल कुमार, यूनस, माम् राज, रंजीत सिंह, छंगा सिंह ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण करना बंद किया जाए। समय पर वेतन दिया जाए, डीसी रेट का एरियर तुरंत दिया जाए और पैसे मांगने वाले ठेकेदार डिवाइन ग्रुप पर कार्यवाही की जाए अन्यथा संघर्ष को तेज किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement