बाड़मेर। पाकिस्तान से सटे बाड़मेर के गांवों में इन दिनों अजीब सी खामोशी पसरी हुई है। गांव में आने वाले हर अनजान शख्स को लोग सवालिया निगाहों से देख रहे हैं। यहां संचार के साधनों के पहुंचने के बाद जम्मू-कश्मीर में हुई हर घटना की जानकारी है इन्हें, लेकिन इनके मन में यह सवाल घर कर गया है कि यहां क्या होगा। सेना का न तो जमावड़ा है और न ही सेना के वाहनों की आवाजाही है। लेकिन बीते कुछ दिनों में सेना ने नए बंकर तैयार किए हैं और पुराने बंकरों की मरम्मत की है। इसी बात से इन लोगों के मन में यह बात उभर रही है कि कुछ होने जा रहा है।