OSD imposed in Jaipur and Jodhpur rural districts, additional charge to existing collectors-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जयपुर और जोधपुर ग्रामीण जिलों में लगाए ओएसडी, मौजूदा कलेक्टरों को अतिरिक्त कार्यभार

khaskhabar.com: सोमवार, 07 अगस्त 2023 11:52 PM (IST)
जयपुर और जोधपुर ग्रामीण जिलों में लगाए ओएसडी, मौजूदा कलेक्टरों को अतिरिक्त कार्यभार
जयपुर। विधानसभा चुनाव से पहले पुनर्गठित नए जिलों को अस्तित्व में लाते हुए राज्य सरकार ने जयपुर और जोधपुर ग्रामीण जिलों में विशेषाधिकारी लगाए हैं। इनके साथ ही जिला कलेक्टर का अतिरिक्त कार्यभार मौजूदा शहर जिला कलेक्टरों को सौंपा है। स्मरण रहे कि हाल ही सृजित किए सभी नए जिलों की सोमवार को ही समारोह पूर्वक विधि विधान से स्थापना की गई है। कुछ कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वर्चुअली शामिल हुए। कार्मिक विभाग से देर रात जारी आदेश के मुताबिक जयपुर ग्रामीण जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक विश्राम मीणा को विशेषाधिकारी लगाया है। जबकि जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त कार्यभार जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के पास रहेगा।
इसी तरह जोधपुर ग्रामीण जिले में नीम का थाना के विशेषाधिकारी हरजी लाल अटल को ओएसडी लगाया गया है। जबकि जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त कार्यभार जोधपुर जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता के पास ही रहेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement