Organizing the Vocal Honors Program on Birthdays-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जन्मदिवस पर हुआ स्वर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 05 अप्रैल 2017 7:28 PM (IST)
जन्मदिवस पर हुआ स्वर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन
बीकानेर। श्री संगीत भारती के निदेशक डाॅ मुरारी शर्मा के 73वें जन्मदिवस पर स्वर सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर डाॅ मुरारी शर्मा के सम्मान के साथ युवा गायक गौरीशंकर सोनी और संस्कृतिकर्मी चंद्रशेखर जोशी को संगीत मनीषी डाॅ जयचंद्र शर्मा अवार्ड से सम्मानित किया गया। सखा संगम के अध्यक्ष एन डी रंगा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में शब्दरंग साहित्य और कला संस्थान की ओर से डाॅ मुरारी शर्मा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में डाॅ मुरारी शर्मा ने कहा कि संगीत जगत में बीकानेर की राष्ट्रीय पहचान है, जिसे कायम रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रमुख कत्थक घरानों का उद्गम स्थल बीकानेर है, जहां कत्थक केन्द की स्थापना होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बीकानेर में संगीत के उच्च शिक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों की जरुरत है। वहीं शायर एवं संयोजक सैयद नासिर अली जैदी ने कहा कि नवोदित प्रतिभाओं की प्रगति का मार्ग श्री संगीत भारती से प्रारंभ होता है। कार्यक्रम में अपने गुरू के सम्मान में युवा गायक गौरीशंकर सोनी ने सुरीली संगीत रचनाएं भी सुनाई। सोनी ने राग भटियार से सुरों के नए रंग भरे। सोनी ने रांगेय राघव का गीत दूर कितनी दूर तूं प्रवासी” और मीरा के पद, बिन्दु गोस्वामी की गजल भी सुनाए। सोनी के साथ हारमोनियम पर पुखराज शर्मा और तबले पर विवेक शर्मा ने संगत की। इस मौके पर व्यंग्यकार बुलाकी शर्मा, कवि कथाकार राजेन्द्र जोशी, लेखक अशफाक कादरी, कवि कमल किशोर पारीक, डाॅ कल्पना शर्मा, सुखदेव सुथार और संस्थान सचिव राजाराम स्वर्णकार भी मौजूद थे।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement