Organizing different programs in meerut on Revolution Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

क्रांति दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

khaskhabar.com: बुधवार, 10 मई 2017 6:49 PM (IST)
क्रांति दिवस पर शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
मेरठ।1857 की क्रांति दिवस के मौके पर शहर में विभन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई। हापुड़ रोड़ स्थित गांधी आश्रम से प्रभात फेरी निकाली गई। ये फेरी यहां से हापुड़ रोड़ से होती हुई इंदिरा चौक पहुंची,जहां पर इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यर्पण किया गया। इस बाद बुढाना गेट स्थित मंगल पांडे की मूर्ति पर भी फूल माला पहना कर श्रद्धाजंलि अपर्ति की गई। यहां से ये फेरी छावनी स्थित शहीद स्मारक पहुंची जहां देश की आजादी के लिए कुर्बान हुए शहीदों को नम कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का समापन झण्डा फेरा कर किया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी समीर वर्मा समेत आलाधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी तरफ ऐतिहासिक औघडनाथ शिव मंदिर पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यहां पर 1857 के प्रतीक कुएं पर बने शहीद स्थल पर लोगों ने फूल माला चढाकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement