Organizing a PowerPoint presentation competition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:14 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पावरपाइन्ट प्रस्तुततिकरण प्रतिस्पर्धा का आयोजन

khaskhabar.com: शनिवार, 04 अक्टूबर 2025 5:06 PM (IST)
पावरपाइन्ट प्रस्तुततिकरण प्रतिस्पर्धा का आयोजन
जयपुर । कानोड़िया पी.जी. महिला महाविद्यालय, जयपुर के दर्शनशास्त्र विभाग में शनिवार को‘तत्वमीमांसा’, ‘नीतिशास्त्र और नैतिकता’ तथा ‘अशुभ की समस्या’ विषय पर पावरपाइन्ट प्रस्तुतिकरण प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया गया जिसमें दर्शनशास्त्र विभाग की 35 छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा का मुख्य उदेश्य छात्राओें में विषय के साथ पूर्ण समझ, प्रस्तुतिकरण के माध्यम से अपने विचारों को स्पष्ट एवं तर्कसंगत और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने की क्षमता को विकसित करना था। सभी छात्राओं ने अपने विषय के साथ बहुत ही सुंदर और प्रभावी ढंग से प्रस्तुति दी। साथ ही छात्राओं को अपने विचारों को प्रस्तुत करने तथा दूसरों के साथ चर्चा करने का अवसर भी मिला। प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा की गई जिसमें प्रथम स्थान पर शनाया, सेमेस्टर-पंचम, द्वितीय स्थान पर अवनी गुप्ता, सेमेस्टर-पंचम और पलक वधावा, सेमेस्टर प्रथम तथा तृतीय स्थान पर नेहा कँवर सेमेस्टर-तृतीय रहीं। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सीमा अग्रवाल ने इस प्रकार की प्रतियोगिताओं को छात्राओं के लिए लाभकारी बताया क्योंकि इसमें छात्राओं को अपने विषय के साथ तारतम्य रखते हुए प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित होती है और विषय के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इस प्रतिस्पर्धा में निर्णायक की भूमिका डॉ. पालू जोशी, सहायक आचार्य राजनीतिक विज्ञान, की रहीं। अंत में विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी श्रीवास्तव ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement