Advertisement
क्वालिटी एश्योरेंस पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नियमित टीकाकरण विषय पर बैठक आयोजित
प्रदेश में संचालित नियमित टीकाकरण कार्यक्रम पर शुक्रवार को झालाना स्थित राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान में बैठक आयोजित की गयी। बैठक में प्रदेश के सभी जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी एवं नोडल अधिकारियों ने हिस्सा लिया है।
मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डा. समित शर्मा ने शुक्रवार को मिशन निदेशक ने टीकाकरण के लिये सघन कार्ययोजना बनाते हुये हैडकाउंट सर्वे में विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रत्येक टीकाकरण दिवस से पूर्व ड्यू लिस्ट बनाने, आंगनबाड़ी-आशा सहयोगिनियों द्वारा आमजन को मोबिलाईज कर लक्षित सभी बच्चों को टीके लगवाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी फील्ड अधिकारियों को नियमित रूप से टीकाकरण सत्र पर सपोर्टिव सुपरविजन करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सर्पोर्टिव सुपरविजन फार इम्युनाईजेशन डेशोबोर्ड के बारे में भी जानकारी दी।
बैठक में निदेशक सीफू डा. अमिता कश्यप, परियोजना निदेशक टीकाकरण एवं यूनिसेफ के डा. अनिल अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


