Organized in Transport Nagar on Rajasthan Foundation Day in Chandigarh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

चंडीगढ़ में राजस्थान स्थापना दिवस पर ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ आयोजन

khaskhabar.com: गुरुवार, 31 मार्च 2022 12:41 PM (IST)
चंडीगढ़ में राजस्थान स्थापना दिवस पर ट्रांसपोर्ट नगर में हुआ आयोजन
चंडीगढ़ । राजस्थान सेवा समिति की तरफ से 30 मार्च को राजस्थान स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक प्रोग्राम और लड्डू बाटकर खुशियां मनाई गई । इस अवसर पर मनीराम शर्मा स्पेशल होम सेक्रेटरी हरियाणा और राजेंद्र सिंह राजपूत लेबर कमिश्नर चंडीगढ़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । संस्था द्वारा दीप प्रचलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके बाद में महेंद्र सिंह चरण की टीम ने बहुत ही अच्छा डफ और बांसुरी बजा कर बहुत ही अच्छा प्रोग्राम प्रस्तुत किया । संस्था द्वारा किये गए कार्यों की मनीराम और राजेंद्र सिंह राजपूत रोहतास यादव ने बहुत सराहना की और संस्था के अच्छे कार्यों के लिए हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया । इस मौके पर प्रधान पवन शर्मा महेंद्र सिंह जाखड़ ओ पी शर्मा , निरंजन भारद्वाज संजय शर्मा दलवीर सिंह मुंड सतवीर सिंह भागीरथ कुलड़िया कुंदन सिंह गोदारा सुरेंद्र शर्मा नरेश कुमार रामकिशन यादव कमल किशोर अग्रवाल संजीत सिंह मुकेश कुमार नितिन बजाज भैरू गिरी नारायण दत्त और और इसके अलावा 50, 60 सदस्य ने कार्यक्रम में भाग लिया प्रोग्राम समाप्ति पर सभी ने एक दूसरे को लड्डू खिला कर खुशी जाहिर की ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement