Organic schools will now be organizing the annual festival-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:10 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजकीय विद्यालयों में भी अब वार्षिकोत्सव का होगा आयोजन

khaskhabar.com: मंगलवार, 02 जुलाई 2019 4:08 PM (IST)
राजकीय विद्यालयों में भी अब वार्षिकोत्सव का होगा आयोजन
जयपुर। शिक्षा राज्य मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि विद्यालय विकास समितियों में गांव के प्रमुख लोगों को जोड़ते हुए उनकी राय से प्रदेशके विद्यालयों को स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार विकास कार्य करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अब राजकीय विद्यालयों में भी वार्षिकोत्सव मनाए जाएंगे। उन्होंने अमरसर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में इसी सत्र से कला संकाय खोले जाने की स्वीकृति प्रदान करने की भी घोषणा की। उन्होंने प्रवेशोत्सव के द्वितीय चरण में आयोजित बालसभाओं के जरिए प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का भी शंखनाद किया। डोटासरा मंगलवार को यहां शाहपुरा तहसील के अमरसर गांव में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की राज्य स्तरीय बाल सभा में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अमरसर में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स का भी शिलान्यास किया तथा कहा कि राजकीय विद्यालयो में खेलों के लिए विशेष वातावरण तैयार किया जाएगा। विद्यालयों में खेलों के प्रोत्साहन के साथ ही खेलकूद सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement