Advertisement
संभल हिंसा के जांच के आदेश दे दिए गए हैं, दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी : ब्रजेश पाठक

संभल हिंसा को लेकर योगी सरकार ने सभी आरोपियों के पोस्टर जारी करने के आदेश दे दिए हैं। हिंसा के दौरान जो नुकसान हुआ है, उसकी वसूली भी उपद्रवियों से ही की जाएगी। इस संबंध में सरकार की तरफ से अध्यादेश भी जारी किया जा चुका है।
यही नहीं, उपद्रवियों के बारे में जानकारी देने वालों को सरकार की तरफ से उचित इनाम भी दिया जाएगा। इससे पहले भी योगी सरकार इस तरह की हिंसात्मक गतिविधियों में शामिल उपद्रवियों के पोस्टर सार्वजनिक कर संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई कर चुकी है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश के संभल स्थित मस्जिद में सर्वे करने पहुंची टीम पर कुछ युवकों ने पथराव किया था। इस पथराव का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे युवक सर्वे टीम सहित अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे ज्यादातर युवकों की उम्र 20 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। सरकार की तरफ से अब सख्त आदेश है कि इन वीडियो के आधार पर सभी हमलावरों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि प्रदेश में शांति-व्यवस्था बनी रहे।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


