Advertisement
यूपी के मॉल, रेस्त्रां, मंडियों में प्रोटोकॉल पालन के आदेश

अपर मुख्य सचिव (गृह) ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया था कि पूरे प्रदेश में ईंट भट्टा मालिकों से समन्वय स्थापित करके, भट्टे पर जो भी श्रमिक बचे हैं, उनको तुरंत अपने घर भेजा जाए। इसी क्रम में बैठक करके सभी जिला अधिकारियों को यह निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक जनपद में भट्टा मालिकों से संपर्क करते हुए इस ये सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी श्रमिक का मानदेय बकाया ना हो और इसके बाद उन्हें स्पेशल श्रमिक ट्रेनों के माध्यम से सकुशल उनके प्रदेश भेज दिया जाए।
उन्होंने बताया, "हमारे यहां पूर्व में जमात से जुड़े लोगों के ऊपर कार्रवाई की गई थी। अब लगभग सभी को छोड़ दिया गया है। इसके अतिरिक्त जिनके विरुद्घ मुकदमें दर्ज थे, वो कोर्ट के निर्देश पर ही छूटेंगे।"
अवस्थी ने बताया कि रिकार्ड स्तर पर क्रय करते हुए अब 357़ 06 लाख क्विंटल गेहूं क्रय कर लिया गया है और भुगतान भी आरटीजीएस के माध्यम से किसानों को सीधा उनके खाते में किया जा रहा है। उद्योग के माध्यम से वेतन का भुगतान सरकार की प्राथमिकता में है। इस कार्य को और आगे बढ़ाते हुए 1830 करोड़ की धनराशि का भुगतान कर दिया गया है। कुल मिलाकर 33 लाख 55 हजार श्रमिकों को 335़53 करोड़ की धनराशि बांट दी गई है।
उन्होंने बताया कि आज की तारीख तक 1633 से अधिक ट्रेनों में 22 लाख 14 हजार से अधिक लोग यूपी पहुंच चुके हैं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


