OPS meets PM modi in delhi-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:22 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पीएम मोदी से मिले पन्नीरसेल्वम,चर्चा तमिलनाडु की राजनीति पर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 19 मई 2017 10:35 PM (IST)
पीएम मोदी से मिले पन्नीरसेल्वम,चर्चा तमिलनाडु की राजनीति पर
नई दिल्ली। एआईएडीएमके के एक धडे का नेतृत्व करने वाले तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री ओ पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और राज्य के राजनीतिक हालात के बारे में चर्चा की। सूत्रों ने कहा कि माना जा रहा है कि दोनों नेताओं ने जयललिता के निधन के बाद एआईएडीएमके में हुए विभाजन तथा दोनों गुटों के फिर से एक होने के मुद्दे पर चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, मोदी को लगता है कि दोनों गुटों को एक होना चाहिए। पन्नीरसेल्वम ने मोदी से कावेरी नदी जल प्राधिकरण के संविधान को अधिसूचित करने, खुदकुशी करने वाले किसानों को वित्तीय राहत प्रदान करने, सूखा राहत कार्यो के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने तथा जल योजनाओं के लिए आपात मदद मुहैया कराने की अपील की क्योंकि राज्य सूखे की चपेट में है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement