Opposition to Handing over the responsibility of Punjab to Bhagwant Mann-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इनके गले नहीं उतरी भगवंत मान को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपना

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 मई 2017 5:32 PM (IST)
इनके गले नहीं उतरी भगवंत मान को पंजाब की जिम्मेदारी सौंपना
अमृतसर। भगवंत मान को पंजाब का संयोजक बनाने के खिलाफ आप में बगावत के सुर छिड़ गए हैं। आम आदमी पार्टी के नेता उपकार सिंह संधू ने भगवंत मान की खिलाफ शुरू कर दी है। उपकार सिंह संधू अमृतसर से आम आदमी पार्टी की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने कहा कि भगवंत मान को पंजाब प्रधान बनाने के बाद अब पार्टी की नैया डूब चुकी है। उनका कहना है कि पंजाब में विधानसभा और अमृतसर में लोकसभा उपचुनाव के समय उन्होंने खुद देखा था कि भगवंत मान सुबह से ही शराब पी कर रैलियों को सम्बोधित कर रहे थे और उनकी गाड़ियों में बोतलें पड़ी हुई थीं। ऐसे बन्दे को आम आदमी पार्टी की तरफ से पंजाब प्रधान बनाना शर्मनाक है। इसका मतलब ये है कि पंजाब से आम आदमी पार्टी अब ख़त्म हो चुकी है। इस मामले में अकालीदल भी आप को घेरने की तयारी में है। अकालीदल प्रवक्ता विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि जल्द ही ये पार्टी पंजाब में इतिहास बनकर रह जाएगी। उनका कहना है की भगवंत मान को पंजाब प्रधान बनाना गले से नहीं उतर रहा। ऐसा हो सकता है कि केजरीवाल के कुछ राज भगवंत मान के पास हों जिस वजह से उन्हें पंजाब प्रधान बनाया गया है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement