Opposition Cascal Represented Indias Progress in America-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अपरा कुच्छल अमेरिका में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व

khaskhabar.com: गुरुवार, 04 मई 2017 5:00 PM (IST)
अपरा कुच्छल अमेरिका में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व
जयपुर। जयपुर की सोशल एंटरप्रिन्योर, अपरा कुच्छल संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले ग्लोबल एम्बेस्डर्स प्रोग्राम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रोग्राम वाइटल वॉइसेज तथा बैंक ऑफ अमेरिका की साझेदारी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए कुच्छल शुक्रवार को अमेरिका के लिए रवाना हो जाएंगी। वाइटल वॉइसेज ग्लोबल पार्टनरशिप अमेरिका की एक अंतरराष्ट्रीय नाॅन प्राॅफिट संस्था है जो आर्थिक सशक्तिकरण, राजनीति एवं मानवाधिकार जैसे क्षेत्रों में कार्यरत महिला लीडर्स के साथ कार्य करती हैं। ग्लोबल एम्बेस्डर्स प्रोग्राम एक सप्ताह का कार्यक्रम है, जिसमें दुनियाभर की 12 मेंटीज शामिल होंगी। यह प्रोग्राम उभरती हुई उन महिला लीडर्स, को जो अपने-अपने देशों में परिवर्तनकारी नेतृत्व की दिशा में कार्य कर रही हैं। ग्लोबल एम्बेस्डर्स प्रोग्राम एक सप्ताह का कार्यक्रम है, जिसमें दुनियाभर की 12 मेंटीज शामिल होंगी। यह प्रोग्राम उन उभरती हुई महिला लीडर्स को प्रशिक्षण एवं मेंटरिंग का वैष्विक अनुभव प्रदान करने के आधार पर डिजाइन किया गया है, जो अपने-अपने देशों में परिवर्तनकारी नेतृत्व के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। कुच्छल का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना वास्तव में प्रसन्नता की बात है और एक अवसर है। इस कार्यक्रम से प्राप्त होने वाले अनुभवों को मैं शहर की महिला उद्यमियों एवं लीडर्स के साथ शीघ्र ही साझा करूगीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement