Opposition angry over passage of debate without demands of departments-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:28 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभागों की अनुदान मांगें बिना बहस पारित होने पर नाराज हुआ विपक्ष

khaskhabar.com: बुधवार, 29 मार्च 2017 6:51 PM (IST)
विभागों की अनुदान मांगें बिना बहस पारित होने पर नाराज हुआ विपक्ष
शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा में लोकनिर्माण और शिक्षा विभाग की अनुदान मांगों को बिना चर्चा पारित किए जाने का विपक्षी पार्टी भाजपा ने विरोध किया है। भाजपा सदस्यों ने बुधवार को प्रश्नकाल के बाद यह मामला उठाते हुए सरकार को घेरने का प्रयास किया। भाजपा के सुरेश भारद्वाज ने कहा कि सरकार का यह कदम लोकतंत्र की हत्या है और यह परंपरा लोकतंत्र के लिए ठीक नहीं है। दोनों महत्वपूर्ण विभाग हैं और चर्चा से बचने के लिए सरकार ने यह रास्ता चुना है। विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लोकतंत्र में वाकआउट करना विपक्ष का अधिकार है और सरकार ने इसका गलत फायदा उठाया। धूमल ने कहा कि यह काम जिस जल्दबाजी में किया गया वह निंदनीय है। भोजनावकाश के दौरान सदन की कार्यवाही को नहीं बढ़ाया गया था। इस मुद्दे पर सीएम वीरभद्र सिंह ने कहा कि विपक्ष की छोटी-छोटी बातों पर वाकआउट करने की आदत हो गई है और वह महत्वपूर्ण मांगों पर भी गंभीर नहीं है। विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए वीरभद्र सिंह ने कहा कि जिस वक्त ये मांगें सदन में आनी थी, उस समय विपक्ष सदन में मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष गंभीर होता तो वह वाकआउट के बाद सदन में वापस आ जाता। इस सारे मामले में कसूर विपक्ष का है और वह इस मामले में सरकार पर बेवजह दोषारोपण कर रहा है। स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल ने कहा कि कल पूरा विपक्ष वाकआउट कर बाहर चला गया था और लोकनिर्माण और शिक्षा विभाग की मांगें चर्चा के लिए रखे जाने के बाद वह सदन में नहीं लौटा।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement