जालंधर। यहां के थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने शहर में अफीम
सप्लाई करने के लिए आए व्यक्ति को काबू किया है। आरोपी की पहचान प्रमोद
प्रसाद निवासी झारखंड हाल निवासी घास मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने उस
के पास से 1 किलो 10 ग्राम अफीम बरामद की।
पुलिस ने उसे रिमांड पर ले लिया
है।कमिश्नरेट पुलिस ने शुक्रवार को एक साथ दो
कामयाबियां हासिल की है। पहले उन्होंने एक किलो अफीम के साथ तस्कर को
गिरफ्तार किया अौर फिर शाम को दो पिस्तौलों के साथ दो अारोपी पकड़े। पकड़े
गए अारोपियों की पहचान चौक सूदां के रहने वाले साजन उर्फ सन्नी अौर काला
सिंघा रोड के प्रिंस उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। सन्नी से एक रिवाल्वर व
तीन जिंदा कारतूस जबकि प्रिंस से एक पिस्तौल व पांच जिंदा कारतूस बरामद
हुए हैं।
वहीं अफीम के साथ पकड़े गए तस्कर गुरु नानक नगर के रहने वाले
प्रमोद प्रसाद के रूप में हुई है।
एडीसीपी विवेक शील सोनी अौर एसीपी हरजिंदर सिंह ने बताया कि
पुलिस ने सूचना के अाधार पर दोनों को बस्ती बावा खेल के पास से काबू किया
है। इनके खिलाफ मारपीट के कई केस दर्ज हैं। दोनों के पास से असलहे बरामद
हुए हैं, जो गैर-कानूनी है। वहीं थाना भार्गव कैंप ने देअोल नगर मोड़ से
तस्कर को एक किलो, दस ग्राम अफीम के साथ पकड़ा है।