Advertisement
बिना रजिस्ट्रेशन बुकिंग खोलना बिल्डर को पड़ा भारी: रेरा ने लैंडक्राफ्ट होम्स पर ठोका जुर्माना

यह मामला बलराम मीणा, सीमा चौधरी, उमेश कुमार, राजेंद्र कुमार और गर्वित चोपड़ा द्वारा दायर अलग-अलग शिकायतों से जुड़ा है। इन आवंटियों ने प्रमोटर के प्रोजेक्ट में प्लॉट बुक कराए थे और बुकिंग के एवज में लाखों रुपये का भुगतान किया था। विवाद तब खड़ा हुआ जब प्रमोटर ने न तो समय पर अलॉटमेंट लेटर जारी किए और न ही रेरा नियमों के तहत एग्रीमेंट फॉर सेल (ATS) निष्पादित किया। जब खरीदारों को पता चला कि प्रोजेक्ट का रेरा में कोई वैध पंजीकरण ही नहीं था, तो उन्होंने न्याय के लिए अथॉरिटी का दरवाजा खटखटाया।
सुनवाई के दौरान यह तथ्य पूरी तरह प्रमाणित हो गया कि प्रमोटर ने प्रोजेक्ट का रेरा पंजीकरण होने से पहले ही उसकी धड़ल्ले से मार्केटिंग की और आवंटियों से एडवांस बुकिंग अमाउंट स्वीकार कर लिया। रेरा अधिनियम की धारा 3 के तहत किसी भी प्रोजेक्ट के विज्ञापन, मार्केटिंग या बुकिंग से पहले उसका पंजीकरण कराना कानूनी रूप से अनिवार्य है। अथॉरिटी ने माना कि प्रमोटर ने कानून की जवाबदेही से बचने और नियमों को ताक पर रखकर यह पूरा खेल खेला, जो कि एक गंभीर वैधानिक अपराध है। अथॉरिटी ने अपने आदेश में आवंटियों की उस प्रार्थना को तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने विशिष्ट प्लॉट नंबर आवंटित करने और कब्जा दिलाने की मांग की थी।
रेरा ने स्पष्ट किया कि चूंकि प्रमोटर और आवंटियों के बीच कोई अंतिम 'एग्रीमेंट फॉर सेल' (ATS) निष्पादित नहीं हुआ था और प्रस्तावित प्लॉट नंबरों में बदलाव की बात सामने आई थी, इसलिए विशिष्ट प्लॉट के अलॉटमेंट का कानूनी अधिकार नहीं बनता। रेरा ने आवंटियों के वित्तीय हितों की रक्षा करते हुए प्रमोटर को कड़ा झटका दिया। आदेश के तहत रेरा एक्ट की धारा 59 के तहत प्रमोटर 'लैंडक्राफ्ट होम्स एलएलपी' पर ₹1,00,000 (एक लाख रुपये) का अर्थदंड लगाया गया है।
प्रमोटर को निर्देश दिया गया है कि वह सभी पांचों आवंटियों द्वारा जमा कराई गई पूरी बुकिंग राशि उन्हें तत्काल वापस लौटाए। अथॉरिटी का यह फैसला रियल एस्टेट सेक्टर के उन प्रमोटरों के लिए एक बड़ी चेतावनी है जो कागजी औपचारिकताएं पूरी किए बिना ही 'प्री-लॉन्च' या बुकिंग के नाम पर बाजार से पैसा उठाना शुरू कर देते हैं। रेरा ने साफ कर दिया है कि बिना रजिस्ट्रेशन खरीदारों से पैसा लेना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


