opened five gate on Bisalpur dam, left water in the Banas river-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:39 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बीसलपुर बांध के पांच गेट खोले, 88 हजार 25 क्यूसेक पानी छोड़ा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 02 सितम्बर 2016 4:45 PM (IST)
बीसलपुर बांध के पांच गेट खोले, 88 हजार 25 क्यूसेक पानी छोड़ा
टोंक। जिले के बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेज होने से शुक्रवार दोपहर एक गेट और खोल दिया गया। गुरुवार तक चार गेट खुले हुए थे। शुक्रवार सुबह बनास नदी में 71 हजार 231 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था, उसे भी बढ़ाकर अब 88 हजार 25 क्यूसेक कर दिया है। बीसलपुर बांंध का गेज दोपहर में 315.45 आरएल मीटर दर्ज किया गया है। साथ त्रिवेणी का गेज 3.90 मीटर चल रहा है। 2004, 2006 व 2014 में लबालब बीसलपुर बांध का निर्माण 1987 में शुरु किया गया था। इसके बाद 1994 में इस बांध से अजमेर शहर को पेयजल सप्लाई से जोड़ा गया था। बांध का निर्माण 1999 में पूर्ण कर लिया गया था। सबसे पहले 2004 में तथा 2006 व 2014 में यह बांध छलक चुका है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement