only nari niketan of state in suspect condition-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

प्रदेश का एकमात्र नारी निकेतन सवालों के घेरे में

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 4:20 PM (IST)
प्रदेश का एकमात्र नारी निकेतन सवालों के घेरे में
करनाल। सीएम सिटी करनाल में स्थित प्रदेश का एकमात्र नारी निकेतन एक बार फिर से लापरवाही के कारणों में विवादों में हैं। नारी निकेतन से दो दिव्यांग युवतियां फरार हो गई। दोनों युवतियों को गुडग़ांव के सुधार गृह से यहां पर शिफ्ट किया गया था। इससे पहले भी कई बार यहां से दीवार फांदकर युवतियां फरार हो चुकी हैं। हालांकि ये दोनों ही लड़कियां नारी निकेतन का गेट खुला होने के कारण यहां से भाग गई है। नारी निकेतन ने दोनों युवतियों के फरार होने की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद से पुलिस ने टीमें गठित कर युवतियों की तलाश शुरू कर दी है। जो दो युवतियां यहां से भागी है उनके नाम रोशनी और उर्मिला बताएं जा रहें है। दोनों ही युवतियां ना तो बोल सकती है और ना ही सुन सकती है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement