Only Ambani and Adani have developed in 10 years, every class is troubled: Kumari Selja-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

10 साल में अंबानी और अडानी का ही हुआ विकास, हर वर्ग परेशान : कुमारी सैलजा

khaskhabar.com: गुरुवार, 25 जनवरी 2024 07:42 AM (IST)
10 साल में अंबानी और अडानी का ही हुआ विकास, हर वर्ग परेशान :  कुमारी सैलजा
समालखा। पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा कि जब भी कोई चुनाव आता है तो भाजपा को धर्म याद आने लगता है उसने जनता के बारे में कभी नहीं सोचा। राम सब में है और राम सबके है राम का नाम लेने के लिए किसी को भाजपा या आरएसएस से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं हैं। भाजपा देश को धर्म और जाति के नाम पर बांट रही है। पिछले दस सालों में देश में कही पर भी विकास नहीं हुआ अगर विकास हुआ है तो केवल और केवल अंबानी और अडानी का। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी देश की जनता की आवाज बन रहे हैं, जनता को विकल्प के रूप में कांग्रेस ही नजर आती है। ऐसे में डरी हुई भाजपा राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तरह तरह के व्यवधान पैदा कर रही है, पर यह यात्रा रुकने वाली नहीं है। हरियाणा में भी हमने कांग्रेस संदेश यात्रा शुरू की है, जिसके माध्यम में राहुल गांधी और अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का संदेश जनता तक पहुंचाया जा रहा है यह यात्रा हरियाणा में बदलाव लेकर आएगी। कुमारी सैलजा समालखा में जनसभा को संबोधित कर रही थी। बुधवार को उन्होंने गांव हल्दाना से सुबह 9 बजे यात्रा प्रारंभ की जो पट्टी कल्याण होते हुए पहुंची। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नौकरियां देने के नाम पर सबसे बड़ा घोटाला हुआ, जब नियुक्ति पत्र देने की बात आती है तो सरकार अपने ही किसी व्यक्ति को कोर्ट भेजकर रोक लगवा देते है। सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। यह सरकार धोखेबाज सरकार है जुमलेबाज सरकार है इससे बचकर रहना है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार तो जनता के साथ पोर्टल-पोर्टल का खेल खेल रही है, जनता भटक रही है पर कोई सुनवाई नहीं हो रही। कभी प्रॉपर्टी आईडी तो कभी परिवार पहचान पत्र के नाम पर गुमराह किया जा रहा है, पोर्टल भ्रष्टाचार को बढावा देने का जरिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बदलाव आएगा, हम दस की दस लोकसभा सीटें जीतेंगे और विधानसभा चुनाव भी जीतकर सरकार बनाएंगे।
धर्म के नाम पर देश को गुमराह कर रही है भाजपा : रणदीप सुरजेवाला
इस मौके पर सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को मिल रहे भारी जन समर्थन को देखकर भाजपा बौखला गई है और औछे हथकंडे अपनाकर इस यात्रा को रोकना चाहती है पर राहुल गांधी की यह यात्रा रुकने वाली नहीं है और न ही हम रूकने वाले हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है, धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
सरकार ने दस साल में जो भी बोला झूठ ही बोला : किरण चौधरी
चौधरी पूर्व मंत्री एवं विधायक किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा दस साल से देश पर राज रही है पर इस सरकार ने जो भी बोला केवल झूठ ही बोला। किसान की आय दुगनी करने की बात करते थे पर आज देश में सबसे ज्यादा दुर्दशा किसान की ओर रही है। गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे है, चुनाव को लेकर चंद लोगों को उज्जवला के नाम पर 450-500 रुपए में गैस सिलेंडर दिए जा रहे है, बाकी का क्या कसूर है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड तो बनाकर दे दिए पर लाभ किसको मिल रहा है, प्राइवेट अस्पताल वाले कार्ड को नकार रहे है, तो बीमारी है वह कार्ड के दायरे से बाहर है।
हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का वायदा किया था दस साल में क्या 20 करोड़ युवाओं को नौकरी दी। इस सरकार के कार्यकाल में राजस्व घोटाला, शराब घोटाला, धान घोटाला, एसएफओ घोटाला और न जाने कितने घोटाले हुए पर जांच के नाम पर सब दबा दिए गए। मनरेगा में ग्रामीणों को रोजगार नहीं मिल रहा, प्रदेश में कानून व्यवस्था सबसे ज्यादा खराब है।
इस मौके पर उनके साथ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला, विधायक एवं पूर्व मंत्री किरण चौधरी, हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चौ. रामकिशन गुज्जर, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज, विधायक शमशेर सिंह गोगी, विधायक प्रदीप चौधरी, विधायक रेणुबाला, पूर्व मंत्री अत्तर सिंह सैनी, पूर्व विधायक राजपाल भूखड़ी, पूर्व विधायक रणधीर सिंह धीरा, पूर्व विधायक भरत सिंह छोक्कर, पूर्व स्पीकर अकरम खान, लाल बहादुर खोवाल, निर्मल चौहान, सुरेश ढांडा, रामनिवास राडा, श्याम सुंदर बत्रा, संजीव भारद्वाज, रोहित जैन, निलय सैनी, धर्मपाल गुप्ता, कंवरदीप सैनी, विमला सरोहा, सुरजीत सिंह सालवान, राकेश तंवर, रेणु तंवर, राय सिंह गुर्जर, मोहकम छोक्कर, सतपाल सिंह चौहान, मुकेश सैनी, रणधीर राणा, कुनाल छोक्कर, प्रियंका हुडा, सुनीता राज आर्य, राजेश पुरखासिया, अरुण पंजाबी, आनंद चौहान, देवेन्द्र लक्की, राजेश शर्मा, अशोक, तजेंद्र मक्कड, माम्मन छाछिया, हरपाल चंदेल, जयपाल मान आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने कुमारी सैलजा, रणदीप सिंंह सुरजेवाला, किरण चौधरी और अन्य वरिष्ठ नेताओं को फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement