One win or loss cannot decide the future - Dr. Baljit Singh Shekho-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

एक जीत और हार भविष्य तय नहीं कर सकती - डा. बलजीत सिंह शेखो

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जून 2025 4:59 PM (IST)
एक जीत और हार भविष्य तय नहीं कर सकती - डा. बलजीत सिंह शेखो
जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट शुरू झुंझुनू। जिले के चुड़ैला में स्थित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का आगाज शुक्रवार से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय विश्विद्यालय संघ के संयुक्त सचिव डॉ. बलजीत सिंह शेखो ने देश भर से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक जीत और हार भविष्य तय नहीं कर सकती, मैं भी जब खेलता था तो कई बार हार का सामना देखना पड़ता था। उन्होंने कहा जीत हार से हम अपने किरदार को तय करते हैं। डॉ शेखो ने कहा जिस तरह एक मां के लिए उसके बच्चे बराबर होते हैं, वैसे ही हमारे लिए भी सभी यूनिवर्सिटी समान है उन्होंने सभी कोच से आग्रह किया कि खिलाड़ियों को तरासनें का काम करें। कोच मां-बाप का रोल अदा करते हैं कोच के लिए हम एक प्रशिक्षण कार्यक्रम करेंगे जिसमें नेशनल कोच ट्रेनिंग, एक्रीडेशन कोच सिस्टम भी लागू किया जाएगा। उन्होंने सभी टीमों के मैनेजर कोच टेक्निकल ऑफिशियल एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की निष्पक्षता से प्रतियोगिता को सफल बनाएं। इस अवसर पर जेजेटी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें और खेल को खेल भावना से खेलें। डॉ. ढुल ने कहा कि देश भर से आए सभी खिलाड़ियों के लिए इस तपती धूप में बहुत ही सुंदर खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। सभी खिलाड़ियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा गया। डा.ढुल ने कहा कि दो साल में यह 18 वीं ऑल इंडिया प्रतियोगिता है जिसकी वजह से जेजेटी यूनिवर्सिटी ने देश में पहले नंबर पर अपना नाम दर्ज कराया है पूर्व में खेल निदेशक डॉ अरुण कुमार ने आए हुए सभी खिलाड़ियों अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया। कार्यक्रम में डॉ. कमलेश ढुल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही इस अवसर पर खिलाड़ियों व कलाकारों का सम्मान भी किया गया। सभी अतिथियों का रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ.अरुण कुमार के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंजरी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में गुजरात में हुए प्लेन क्रैश के मृतकों को 2 मिनट का मोन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट में देश भर से पुरुष वर्ग में कुल 60 यूनिवर्सिटियों और महिला वर्ग में 45 यूनिवर्सिटियों के लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबड़ेवाला और निदेशक संपदा इंजी बालकृष्ण टिबड़ेवाला ने हर्ष जताते हुए इस खेल आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। इस मौके पर , मेंबर एडवाइजरी बोर्ड डॉ मधु गुप्ता, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता, डॉ अंजू सिंह रोहित राठी, डॉ, पीआरओ रामनिवास सोनी एवं अन्य सभी स्टाफ सहित देश भर से आए खिलाड़ी मैनेजर कोच टेक्निकल ऑफिसर्स आदि मौजूद थे।एक जीत और हार भविष्य तय नहीं कर सकती - डा. बलजीत सिंह शेखो जेजेटी यूनिवर्सिटी में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट शुरू झुंझुनू के चुड़ैला में स्थित श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी में चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट 2024-25 का आगाज शुक्रवार से किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय विश्विद्यालय संघ के संयुक्त सचिव डॉ. बलजीत सिंह शेखो ने देश भर से आए खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक जीत और हार भविष्य तय नहीं कर सकती, मैं भी जब खेलता था तो कई बार हार का सामना देखना पड़ता था। उन्होंने कहा जीत हार से हम अपने किरदार को तय करते हैं। डॉ शेखो ने कहा जिस तरह एक मां के लिए उसके बच्चे बराबर होते हैं, वैसे ही हमारे लिए भी सभी यूनिवर्सिटी समान है उन्होंने सभी कोच से आग्रह किया कि खिलाड़ियों को तरासनें का काम करें। कोच मां-बाप का रोल अदा करते हैं कोच के लिए हम एक प्रशिक्षण कार्यक्रम करेंगे जिसमें नेशनल कोच ट्रेनिंग, एक्रीडेशन कोच सिस्टम भी लागू किया जाएगा।
उन्होंने सभी टीमों के मैनेजर कोच टेक्निकल ऑफिशियल एवं खिलाड़ियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा की निष्पक्षता से प्रतियोगिता को सफल बनाएं। इस अवसर पर जेजेटी यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ देवेंद्र सिंह ढुल ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि अपने माता-पिता के सपनों को पूरा करें और खेल को खेल भावना से खेलें। डॉ. ढुल ने कहा कि देश भर से आए सभी खिलाड़ियों के लिए इस तपती धूप में बहुत ही सुंदर खाने-पीने और रहने की व्यवस्था की गई है। सभी खिलाड़ियों को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा गया। डा.ढुल ने कहा कि दो साल में यह 18 वीं ऑल इंडिया प्रतियोगिता है जिसकी वजह से जेजेटी यूनिवर्सिटी ने देश में पहले नंबर पर अपना नाम दर्ज कराया है पूर्व में खेल निदेशक डॉ अरुण कुमार ने आए हुए सभी खिलाड़ियों अतिथियों का स्वागत उद्बोधन किया। कार्यक्रम में डॉ. कमलेश ढुल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रही इस अवसर पर खिलाड़ियों व कलाकारों का सम्मान भी किया गया। सभी अतिथियों का रजिस्ट्रार डॉ. अजीत कुमार, डॉ. सुरेंद्र कुमार, डॉ.अरुण कुमार के द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंजरी मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के अंत में गुजरात में हुए प्लेन क्रैश के मृतकों को 2 मिनट का मोन रखकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी बेसबॉल टूर्नामेंट में देश भर से पुरुष वर्ग में कुल 60 यूनिवर्सिटियों और महिला वर्ग में 45 यूनिवर्सिटियों के लगभग 1200 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन डॉ विनोद टिबड़ेवाला और निदेशक संपदा इंजी बालकृष्ण टिबड़ेवाला ने हर्ष जताते हुए इस खेल आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं। इस मौके पर , मेंबर एडवाइजरी बोर्ड डॉ मधु गुप्ता, मुख्य वित्त अधिकारी डॉ अमन गुप्ता, डॉ अंजू सिंह रोहित राठी, डॉ, पीआरओ रामनिवास सोनी एवं अन्य सभी स्टाफ सहित देश भर से आए खिलाड़ी मैनेजर कोच टेक्निकल ऑफिसर्स आदि मौजूद थे। आयोजन सचिव डॉ अरुण कुमार ने बताया कि पुरुष वर्ग के मुकाबलों में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने आरटीएम यूनिवर्सिटी नागपुर को 4-0 से हराया। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक ने आरजीपीवी भोपाल को 11-1 से हराया। महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, बीकानेर ने महात्मा ज्योतिबा फुले यूनिवर्सिटी, बरेली को 3-0 से हराया। पीएएचएसयू, सोलापुर ने भूपाल नोबल यूनिवर्सिटी को 10-0 से हराया। केबीसीएन, जलगांव को पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला ने 2-1 से हराया। एसआरटीएम, नांदेड़ ने टंटिया यूनिवर्सिटी, गंगानगर को 1-0 से हराया। केरल यूनिवर्सिटी को मुंबई यूनिवर्सिटी ने 6-4 से हराया। एमसीबीयू, छतरपुर ने मेवाड़ यूनिवर्सिटी, चित्तौड़गढ़ को 3-0 से हराया। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ को जेएनटी यूनिवर्सिटी हैदराबाद के विरुद्ध वॉकओवर मिला। सीसीएस यूनिवर्सिटी, मेरठ को भारती विद्यापीठ, पुणे के विरुद्ध वॉकओवर मिला। एसकेडीयू, हनुमानगढ़ को मां शाकुंभरी यूनिवर्सिटी, सहारनपुर के विरुद्ध वॉकओवर मिला। श्री जेजेटी यूनिवर्सिटी को पांडिचेरी यूनिवर्सिटी, पुदुचेरी के विरुद्ध वॉकओवर मिला।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement