प्रतिवर्ष एक हजार हृदय रोगियों को मिल सकेगी निःशुल्क उपचार सुविधा
khaskhabar.com: मंगलवार, 28 मई 2019 4:28 PM (IST)
चिकित्सा मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मरीज को राजकोट,
गुजरात आने-जाने पर होने वाले व्यय के लिए 5 हजार रूपये की राशि दी
जायेगी। उन्होने बताया कि मरीज के ठहरने व खाने-पीने एवं उपचार में होने
वाले समस्त व्यय प्रशान्ति मेडिकल सर्विसेज एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन द्वारा
वहन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि हदय रोग से संबंधी सर्जरी पर डेढ़ लाख
रूपये तक का खर्चा आता है।
उन्होंने प्रशान्ति मेडिकल सर्विसेज
एण्ड रिसर्च फाउण्डेशन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस एमओयू कार्यक्रम में
अतिरिक्त मुख्य सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य रोहित कुमार सिंह, शासन सचिव
चिकित्सा शिक्षा हेमन्त गेरा, मिशन निदेशक एनएचएम डाॅ समित शर्मा, प्रबन्ध
ट्रस्टी पीएमएसआरएफ मनोज भिमानी, निदेशक जन स्वास्थ्य डाॅ वी के माथुर सहित
संबंधित अधिकारीगण मौजूद थे।