नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में एक ट्रेन के दो कोच पटरी से
उतर गए। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गईं। पटना से गुवाहाटी जा रही
कैपिटल एक्सप्रेस ट्रेन के दो कोच पटरी से उतर गए। घटना पश्चिम बंगाल के
अलीपुरद्वार जिले के शमुकतला रोड स्टेशन के पास हुई।
हादसे में दो
लोगों की मौत हो गई जबकि 34 लोग घायल हो गए। घायलों में से 6 की हालत गंभीर
है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंजन और इससे लगा कोच पटरी से उतर गया।
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि घटना के कुछ देर बाद ही एक रिलीफ ट्रेन
घटनास्थल पर पहुंच गई।
रेलवे प्रवक्ता के अनुसार रात 9.15
बजे पश्चिम बंगाल के अलिपुरदुआर जिले में समुकतला रोड स्टेशन के पास ट्रेन पटरी से
उतर गई। इंजन, एसएलआर और एक जनरल कोच पटरी से उतरे। एसलआर और
जनरल कोच एक-दूसरे के अंदर घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। रात 10
बजे के आसपास रिलीफ ट्रेन आैर रेलवे के डॉक्टर घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं
बचाव कार्य शुरू किया गया। खासखबर EXCLUSIVE: यूपी में कितने सियासी तीर चले,और कितने चलेंगे