one Militant killed in gunfight in J&K Baramulla-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सेना की गश्ती दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक अातंकी मारा गया

khaskhabar.com: शनिवार, 20 अप्रैल 2019 11:37 AM (IST)
सेना की गश्ती दल पर आतंकियों ने किया हमला, एक अातंकी मारा गया
बारामूला। जम्मू कश्मीर के बारामूला में सेना की गश्ती दल पर शुक्रवार देर रात आतंकियों ने हमला कर दिया। रफियाबाद इलाके में किए हमले के बाद सेना के जवानों ने एक आतंकी को मार दिया है। दूसरे आतंकी की तलाश शनिवार सुबह से जारी है। बत्तीस राष्ट्रीय राइफल्स की पेट्रोलिंग पार्टी पर आतंकियों ने शुक्रवार देर रात हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, सेना की गश्ती दल पर दो से तीन आतंकियों ने हमला कर दिया। इसके बाद जवाबी फायरिंग में सेना के जवानों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया। लेकिन बाकी बचे आतंकियों को भाग निकलने में कामयाबी मिल गई। आतंकियों से एनकाउंटर के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। आज सुबह सुरक्षाबलों ने एक बार फिर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ कर दिया है। मारा गया आतंकी विदेशी बताया जा रहा है। इस आतंकी के पास से एक पिस्टल और दो ग्रिनेड बरामद किए गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement