पटियाला। शहर में लकड़ी मंडी के पास हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार युवक वरुण की बाइक तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। वरुण ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार वरुण अपने नए होटल के लिज मंडी में खरीददारी के लिए जा रहा था। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी है।