khaskhabar.com: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 10:27 AM (IST)
रोहतक। जिले के खरावड़ गांव में देर रात एक शख्स नृशंस हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के चलते युवक संजय को एक दर्जन गोलियां मारकर छलनी कर दिया। युवक संजय अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहा था कि अचानक गांव के ही रहने वाले दो लोगों ने उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। उसका साथी किसी तरह से जान बचा कर वहां से भागने में कामयाब हो गया लेकिन संजय की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटने की सूचने मिलते ही रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच प्रारंभ कर दी। एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और जांच में पाया गया कि मृतक को करीब एक दर्जन गोलियां लगी है। मृतक संजय की उम्र करीब 42 साल थी जोकि हत्या और हत्या के प्रयास में आरोपी रहा है। हत्या के बाद पुरे गांव में सनसनी फ़ैल गई।